राज्यराष्ट्रीय

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,805 नए मामले दर्ज, 5,069 मरीज हुए स्वस्थ

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,805 नए मामले सामने आए। इस दौरान 5,069 लोग कोरोना को मात देकर ठीक होकर घर लौटें। जानकारी के अनुसार, इस समय कोरोना के 38,293 सक्रिय मामले हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में शाम 4 बजे स्वच्छतम राज्यों और शहरों को आजादी@75 स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कार देंगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज रात को मैसूर के तांडवपुरा पहुंचेगी।

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिले एवं नामसाई जिले के नामसाई और महादेवपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाकों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (AFSPA) को आज से 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही नागालैंड के 9 जिलों में और 4 जिलों के 16 पुलिस स्टेशनों के तहत आने वाले क्षेत्रों में भी आज से छह महीने की अवधि के लिए AFSPA को बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button