उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

500 और 1000 के बाद अब 50 और 100 के नोट भी होंगे बैन

note100-10-1478775402-1नई दिल्ली: 500 और 1000 के नोटों को अमान्य घोषित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने कहा है कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 50 और 100 रुपए के नोट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।

इनके साथ मौजूदा 50 और 100 रुपए के नोट प्रचलन में बने रहेंगे। अमान्य घोषित किए जा चुके 1000 के नोटों के बदले में 1000 के नए नोट भी जल्द जारी होंगे।
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने इकॉनामिक एडिटर्स कॉन्फ्रेंस के मौके पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 50 और 100 रुपए के नोट की डिजाइन बदली जाएगी। नई डिजाइन वाले ये नोट धीरे-धीरे प्रचलन में उतारे जाएंगे।
मौजूदा 50 और 100 रुपए के नोट वैध बने रहेंगे। दास ने कहा कि नई डिजाइन और सुरक्षा विशेषताओं वाले 1000 के नोट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे।
 500 और 2000 के नए नोट गुरुवार से बैंकों और डाकघरों में मिलना शुरू हो गए हैं। 1000 के नए नोट अभी जारी नहीं किए गए हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि बाजार में मौजूद कम मूल्य के 100 और 50 रुपए के नोट वैध बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक ऐसे नोटों की नई सीरीज जारी करेगा। ये नए डिजाइन तथा अतिरिक्त सुरक्षा खूबियों वाले होंगे।
रिजर्व बैंक समय-समय पर करेंसी नोटों की नई सीरीज नए डिजाइन और अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स के साथ जारी करता रहता है। 500 और 1000 का नोट बंद होने के बाद बैंकों ने गुरुवार 500 और 2000 के नए नोटों का वितरण शुरू किया।
 

Related Articles

Back to top button