अद्धयात्मफीचर्ड

6 अक्टूबर का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष — आज धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। शरीर में थकावट की अधिकता रहेगी। काम के सिलसिले में कहीं दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे।

वृषभ — कार्यक्षेत्र में लोगों से विरोध झेलना पड़ सकता है। कारोबार में पूर्व में लिये गये निर्णय नुकसान करा सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वांछित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। चिन्ता छोड़कर फल की चिन्ता करे बगैर अपना कार्य करें।

मिथुन — दिन का पहला भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। शाम के समय घर में थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। कारोबार में निवेश की सम्भावनायें बन रही हैं। नये बिजनेस में पार्टनरशिप करने से पहले काफी सोच-समझकर फैसले लें।

कर्क — आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में विस्तार के लिये समय उत्तम है। आपका गुप्त विरोध करने वाले लोग खुल कर सामने आ सकते हैं। कारोबार में परिश्रम का परिणाम प्राप्त होगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

सिंह — रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज घर और ऑफिस में अस्त-व्यस्त पड़े सामान को व्यवस्थित करेंगे। घरेलू मसलों में सुलह हो सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। शाम का समय कुछ तनावपूर्ण रह सकता है।

कन्या — वाहन में कोई तकनिकी खराबी हो सकती है। खान-पान में अनियमितता से नुकसान हो सकता है। अकारण ही मन दुखी और अप्रसन्न सा रहेगा। एल्कोहल के सेवन से आज परहेज करें। गलत निर्णय आप पर भारी पड़ सकते हैं।

तुला — आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन बेवजह के मामलों में अपना समय बर्बाद करेंगे। लोग आपको गलत कार्यों के लिये उकसा सकते हैं। अनिद्रा की समस्या से परेशान रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

वृश्चिक — अपनी बातों को तोल-मोलकर ही लोगों के सामने रखें। मुँह में छालों की समस्या से जूझना पड़ सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में कहीं यात्रा हो सकती है। लेकिन धन के लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य के कारण चिन्ता रहेगी।

धनु — आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ती हुई दिखयी पड़ रही हैं। लेकिन आप बड़ी कुशलता से उन्हें निभाने में सफल रहेंगे। शान्तचित्त होकर अपने कार्य पर फोकस करें। उच्चाधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। किन्तु प्रतिद्वंदियों से आपको सतर्क रहना चाहिए।

मकर — दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी न करें। आज मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपने फैसले स्वयं लें, बाहरी लोगों की दखलंदाजी नुकसानदेह साबित होगी। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है।

कुम्भ — आज आपके सामने बेहतरीन मौके होंगे, जिनका सही उपयोग कर आप सफलता की नयी ऊंचाइयां चढ़ सकते हैं। समय व्यर्थ न गँवाए और हाँथ आये मौकों को न चूकें। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है।

मीन — आज करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। सन्तान की पढ़ाई को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। अवसरों का अच्छा लाभ उठायेंगे। अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी अजनबी पर आँख मूंदकर भरोसा न करें।

Related Articles

Back to top button