फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

6 जांबाज महिला अधिकारियों से प्रधानमंत्री ने की मुलाकात


नई दिल्ली : भारतीय नौसेना के छह महिला अधिकारियों के एक दल के साथ आज प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इन महिला अधिकारियों ने भारतीय नौसेना के ‘नौकायन वेसेल तारिनी’ (आईएनएसवी तारिनी) का सफलतापूर्वक संचालन किया। जहाज का संचालन लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी और उनके दल के द्वारा किया गया जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर्स प्रतिभा जामवाल, पी स्वाथी और लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी ऐश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल थे। ‘नविका सागर परिक्रमा’ नामक ये अभियान महिला चालक दल द्वारा दुनिया का पहला भारतीय अभियान था। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान, महिला दल ने मिशन के विभिन्न पहलुओं, उनकी तैयारी, प्रशिक्षण और यात्रा के दौरान के अनुभवों पर एक प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने मिशन की सफलता पर चालक दल को बधाई दी। उन्होंने महिला चालक दल को उनकी यात्रा के दौरान के अपने अद्वितीय अनुभवों के बारे में साझा करने और लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button