अद्धयात्मफीचर्ड

6 फरवरी का राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— व्यवसाय में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहने वाला है। शत्रु परास्त होंगे। गलत लोगों की संगत से आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। व्यवसाय से शानदार लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशिफल— घरेलू मामलों में परिपक्वता दिखानी पड़ेगी। राजनीतिक लोगों को बयानबाजी करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। नयी चुनौतियों से निपटने की रणनीति बनायेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नये लोगों से सम्बन्ध जुड़ेगा।

मिथुन राशिफल— अपनी योग्यता के बल पर कठिन कार्यों को सरल बना लेंगे। लोग आपसे खासे प्रभावित रहने वाले हैं। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशिफल— किसी कार्य को अधूरा छोड़ना आपको मँहगा पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कब्ज और सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखें। लव लाइफ काफी रोमांटिक होने की सम्भावना बन रही है।

सिंह राशिफल— आपकी छवि समाज में मजबूत होगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ उठना-बैठना होगा। निवेश लाभकारी सिद्ध होने के योग बन रहे हैं। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। मित्रों से काफी मदद मिलेगी।

कन्या राशिफल— सकारात्मक विचारों से काफी प्रभावित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी भागदौड़ रहेगी। कूटनीतिक विचारों के करण अपने वर्चस्व को मजबूत करने में सफल रहेंगे। परिजनों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

तुला राशिफल— मनोनुकूल कार्य सिद्ध होंगे। दान-धर्म के प्रति आस्था जागृत होगी। किसी उम्रदराज महिला से बहस हो सकती है। अपने काम में फोकस बनाये रखें। बॉस आपकी अहमियत हो समझेंगे। जीवनसाथी के साथ मन्दिर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल— आज कार्यक्षेत्र मे स्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। चलते हुए कार्यों में अवरोध आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह हो सकती है। मन में नकारात्मक चिन्तन रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। जिसमें यथोचित लाभ नहीं मिलेगा।

धनु राशिफल— मन में उल्लास और आनन्द का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी समस्याओं का निपटारा कर लेंगे। आज अति आत्मविश्वास से बचना चाहिये। व्यवसाय में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। शारीरिक कष्ट की अनुभूति होगी।

मकर राशिफल— आज कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किन्तु लाभ भी उसी अनुपात में प्राप्त होगा। आपसे ईर्ष्या भाव रखने वाले आज मुंह की खायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नयी नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

कुम्भ राशिफल— विद्यार्थियों को अध्ययन में एकाग्रता की कमी महसूस होगी। लव लाइफ में स्वच्छंदता से बचने का प्रयास करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को निवेश में सावधानी रखनी चाहिए। अनावश्यक गतिविधियों में समय बर्बाद न करें।

मीन राशिफल— आज कार्यक्षेत्र मे स्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। चलते हुए कार्यों में अवरोध आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी कलह हो सकती है। मन में नकारात्मक चिन्तन रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। जिसमें यथोचित लाभ नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button