अपराधटॉप न्यूज़ब्रेकिंगराज्यहिमाचल प्रदेश

चार साल की मासूम के साथ से 65 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म

चार साल की मासूम के साथ से 65 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म

शिमला : जिले के चौपाल उपमंडल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल की मासूम बच्ची के साथ 65 साल के एक वृद्ध ने दुष्कर्म किया। आरोपी उत्तराखंड का मूल निवासी है और चौपाल में मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अब अदालत में पेश किया जाएगा।

क्या है मामला

31 मार्च को दिन के वक्त पीड़िता की मां अपने रिश्तेदार के घर गई थी। उसकी अनुपस्थिति में आरोपी गीता राम उसके घर आया और उसकी चार वर्षीय बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को इस हरकत के बारे में बता दिया। मां ने मामले की शिकायत पुलिस में की, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया।

डीएसपी चौपाल राज कुमार ने बताया

आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज़) के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है और उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े :—  शुभेंदु का दावा, नंदीग्राम में सभी बुथों पर एजेंट भी नहीं दे सकीं ममता 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button