राष्ट्रीय

67वें गणतंत्र दिवस पर अलग अंदाज में गूगल ने बनाया डूडल,

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ नई दिल्ली: देश आज 67वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खुशी में गूगल भी शरीक हो गया है। गूगल इंडिया doodle_650x488_41453775977 (1)अपना डूडल गणतंत्र दिवस को समर्पित किया है। इस डूडल में गणतंत्र दिवस की झाकियां दिखाई गई है, जिसमें 6 ऊंटों को दिखाया गया है और उस पर गूगल लिखा गया है। बिल्कुल अलग अंदाज में गूगल ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। गौरतलब है कि गूगल खास अवसरों पर अपने डूडल के जरिए भावनाएं प्रदर्शित करता रहता है।

भारत की सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियां, अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक परंपराएं, आत्म-निर्भरता और स्वदेशीकरण पर सरकार का जोर, इन सभी की झलक 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के दौरान आज दिल्ली के राजपथ पर नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button