International News - अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

68वां गणतंत्र दिवस: तिरंगे की रोशनी में नहाई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारत के गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्ज खलीफा दो दिनों तक तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देगा। 

इसके अलावा दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास में काउंसल जनरल अनुराग भूषण तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद ओउद मेठा स्थित इंडियन हाई स्कूल मैदान में तिरंगा फहराया जाएगा।

बुर्ज खलीफा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘आज रात हम बुर्ज खलीफा पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के शानदार रंग से देश का 68वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।’

बुर्ज खलीफा 823 मीटर ऊंची है। इसका नामकरण अबु धाबी के शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान पर किया गया है।

गौरतलब है कि इस बार अबू धाबी के प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। गणतंत्र दिवस को लेकर संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button