फीचर्डराष्ट्रीय

70 की उम्र में प्रेमी से मिलने धनबाद पहुंची प्रेमिका


पटना : प्रेमी से मिलने की चाह लेकर पिछले महीने दिल्ली से धनबाद पहुंची 70 वर्षीय प्रेमिका फिर एक बार धनबाद पहुंची है। इस बार वह बोरिया-बिस्तरा साथ लेकर आई है। वह धनबाद महिला थाना में डटी हुई है। वह पुलिस के हस्तक्षेप से अपने प्रेमी से इंसाफ चाहती है।दिल्ली के गोखुलपुरी निवासी वृद्ध महिला 22 अप्रैल को पहली बार अपने 70 वर्षीय प्रेमी से मिलने धनबाद पहुंची थी। इस बार बैग बांध कर महिला धनबाद पहुंची है। सोमवार को महिला थाना के बाहर वह प्रेमी पर कार्रवाई की मांग को लेकर डट गई। इससे पहले उसने धनबाद, सरायढेला और गोविंदपुर थाने में भी शिकायत की थी। महिला पंचगव्य विकास एवं अनुसंधान संस्थान (ट्रस्ट) के निदेशक डा अर्जुन पांडेय पर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगा रही है। प्रेमिका ने डीएसपी लॉ एंड आर्डर मुकेश कुमार से भी मिल कर प्रेमी से मिलवाने की फरियाद कर चुकी है। प्रेमिका ने बताया था कि अर्जुन पांडेय लाल बंगला भुईंफोड़ के पास रहते हैं। धनबाद स्टेशन के पास एक कमरे में उसके साथ अर्जुन पांडेय ने संबंध बनाया था। उसने उससे शादी भी रचाई है, लेकिन अब साथ नहीं रख रहा है। अर्जुन पांडेय उनका फोन भी नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर डा अर्जुन पांडेय ने महिला से अपना रिश्ता कबुलते हुए बताया था कि वे महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों सहमति से अलग हुए। अब महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उसकी नजर उनके संपत्ति पर है। सबकुछ बेच कर साथ दिल्ली चलने की जिद कर रही है।

Related Articles

Back to top button