अद्धयात्मफीचर्ड

8 फरवरी का राशिफल: जानिये किन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

आज का राशिफल

मेष राशिफल— आज कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। काम में मन न लगने के बावजूद काम करना पड़ेगा। ऑफिस में शेड्यूल बदल सकता है।

वृषभ राशिफल— नये क्रिएटिव आइडियाज से काम आसानी से पूरा कर लेंगे। यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में सन्तुलन रहेगा। लोग आपके नरम रुख की काफी तारीफ करेंगे। समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशिफल— लोग आपसे बात करके बहुत खुश होंगे। मन में किसी विषय विशेष के गूढ़ ज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी। भोजन का ध्यान रखना आज जरूरी होगा। खदानों से जुड़े लोगों को आज अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। काम सही समय पर पूरे नहीं होंगे।

कर्क राशिफल— नये प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। बिजनेस में साझेदारों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। एक साथ अनेक कार्य करने की कोशिश न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और समर्पण बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति या घर लेने के विषय में विचार हो सकता है।

सिंह राशिफल— मन में नकारात्मक चिन्तन उत्पन्न होगा। घुटनों में तकलीफ बढ़ सकती है। विरोधी आपके लिये दुष्प्रचार कर सकते हैं। अपने संकल्प और इरादों पर शंका उत्पन्न होगी। आर्थिक हानि से बचने के लिये जोखिम भरे लेन-देन से परहेज करें।

कन्या राशिफल— शेयर मार्केट और लॉटरी आदि से फायदा मिल सकता है। इंजीनियरिंग पढ़ रहे विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करेंगे। उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं।

तुला राशिफल— बॉस के साथ मजबूत सम्बन्ध स्थापित होंगे। बकाया धन आज वापस मिल सकता है। घर का माहौल भी सामान्य ही रहेगा। व्यापारी वर्ग को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। ईमानदारी और धैर्यपूर्वक दिन बिताने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशिफल— विद्यार्थी आज किसी नये कोर्स के प्रति आकर्षित रहेंगे। भविष्य को लेकर योजनायें बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तीर्थ यात्रा के विषय में कुछ विचार उत्पन्न होंगे। किसी सामाजिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं।

धनु राशिफल— अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। विचारों की उधेड़बुन में दिन बीतेगा। भोग-विलास में धन का अपव्यय हो सकता है। यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज मदिरा से दूर ही रहें। घर के लोगों के साथ बहस हो सकती है।

मकर राशिफल— व्यवस्थित और अनुशासित जीवनशैली का अनुसरण करेंगे। पूर्व में की गयी आपकी मेहनत आज रंग लायेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अनुमान से अधिक अच्छी सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशिफल— प्रतिद्वंदियों के साथ विवाद हो सकता है। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी चिन्ताजनक हो सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं।

मीन राशिफल— आपके कार्यक्षेत्र में अचानक से आपकी स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में किसी सदस्य को लेकर चिन्ता रहेगी। प्रेम-सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सन्तान को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। मनोरंजन में धन खर्च होगा।

Related Articles

Back to top button