राज्य

8 माह पहले 23 साल की लड़की की हुई थी शादी, ससुराल वालों ने जिंदा जलाया

  • अमृतसर: कस्बा रईया में करीब आठ महीने पहले शादी कर ससुराल आई 23 साल की परमजीत कौर के साथ पति अमरजोत सिंह और सास सुखविंदर कौर ने पहले मारपीट की और इसके बाद तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से परमजीत कौर 60 प्रतिशत झुलस गई। गंभीर हालत में उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पति व सास दोनों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में पीड़िता के पिता दियाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी आठ महीने पहले रईया में रहते अमनजोत सिंह से हुई थी। उसके बाद से ही बेटी को अक्सर परेशान किया जाता था। शनिवार रात को भी बेटी घर पर मौजूद थी कि बिना किसी कारण उसके पति व सास ने झगड़ा शुरू कर दिया।
    झगड़े के बाद परमजीत कौर के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने के बाद परमजीत कौर घर से बाहर की तरफ भागी। जब आस-पास के लोगों ने देखा तो तुरंत पानी व कंबल डालकर आग को बुझाया। मामले की जांच कर रहे चौकी रईया के इंचार्ज आज्ञापाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है।
     
     

Related Articles

Back to top button