मनोरंजन

83 साल के अल पचीनो बने पिता, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेबी बॉय को जन्म

मुंबई : मशहूर हॉलीवुड एक्टर (Hollywood Actor) अल पचीनो (Al Pacino) के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारियां गूंजी है। अकादमी पुरस्कार विजेता (Academy Award Winner) पचीनो 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बन गए हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल पचीनो की 29 साल की गर्लफ्रेंड और फिल्म निर्माता नूर अलफल्लाह (Noor Alfallah) ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। कपल ने अपने बेटे का नाम रोमन पचीनो (Roman Pacino) रखा है।

खबरों की माने तो पिता बनने पर अल पचीनो भी बेहद खुश हैं। एक्टर ने बीते महीने के आखिरी में यह खुलासा किया था की वह जल्द ही अपने चौथे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। नूर के साथ पचीनो का यह पहला बच्चा है। बता दें कि अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। इनके डेटिंग की खबरें अप्रैल, 2022 में तब सामने आई थी जब दोनों को साथ में डिनर करते हुए देखा गया था।

यह भी पढ़ें
‘आदिपुरुष’ का पब्लिक रिव्यु आया सामने, प्रभास की एंट्री सीन ने मचाया धमाल, फैंस के दिलों को छू रहा फर्स्ट हाफ
पचीनो से पहले नूर 22 साल की उम्र में 74 वर्षीय मशहूर सिंगर मिक जैगर को डेट कर चुकी हैं। नूर 60 साल के अरबपति निकोलस बर्गग्रेन के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं। वहीं पचीनो नूर से पहले बेवर्ली डी एंजेलो के साथ रिलेशनशिप में थे। जिससे उनके दो जुड़वां बच्चे एंटोन और ओलिविया हैं और पचीनो की एक्स गर्लफ्रेंड जेन टैरंट से उनकी एक बेटी जूली मैरी है।

बता दें कि अल पचीनो कई हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनके फिल्मों में ‘द गॉडफादर सीरीज’, ‘सी ऑफ लव’, ‘स्कारफेस’, ‘हीट’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’, ‘द आयरिशमैन’, ‘हाउस ऑफ गुच्ची’, ‘सर्पिको’ और ‘द डेविल्स एडवोकेट’ जैसी कई फिल्में शामिल है।

Related Articles

Back to top button