अद्धयात्म

9 जुलाई अंकज्योतिष : जानिए आज का लकी नंबर और शुभ रंग…

अंक-1,
नाम अक्षर –A I J Q Y
विपरीत लिंग के व्यक्तियों से सावधान रहें। यदि प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए पैसों की व्यवस्था हो जायेगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को बॉस के कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी खास काम में लगे हैं, तो वह आज पूरा होगा।
शुभ अंक -5, शुभ रंग – लाल।

अंक–2,
नाम अक्षर–B K R
सेहत आज नरम रह सकती है। आंखों की तकलीफ डाक्टर के द्वार पर ले जा सकती है। मन विचलित रहेगा। आज किसी से बात करने के दौरान खूब सावधानी बरतें। धैर्य से काम लें। सेल में ज्यादा खरीदारी करेंगे। दिन अनुकूल है बाधाओं से छुटकारा मिलने की सम्भावना है।
शुभ अंक-10, शुभ रंग- गोल्डन।

अंक – 3,
नाम अक्षर –C G L S
बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलने की संम्भावना है। दोस्तों ने अगर उधार लिया है, तो धन वापस मिल सकता है। धन को लेकर योजना बनाएंगे। अगर कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके खिलाफ साजिश कर रहा है, तो आज वह परास्त होगा। अचानक विदेश जाना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक – 21, शुभ रंग – फिरोजी।

अंक –4,
नाम अक्षर –D M T
किसी भी नये कार्य या निर्णय लेने से पहले सोच लें। बिना सोचे हुऐ कार्य आपको नुकसान दिला सकते हैं। नौकरी में ट्रांस्फर हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां तनाव ला सकती हैं। भूमि मकान से सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। आप योजना बनने में माहिर हैं। योजनाओं पर बड़े तरीके से काम करें। शारीरिक परेशानी के कारण मूड ऑफ रहेगा।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – पीला।

अंक-5,
नाम अक्षर –E H N X
सेल में शॉपिंग महंगी पड़ेगी। आज अनावश्यक खरीददारी होगी। विद्यार्थी के लिये खुशखबरी भरा दिन है। परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। विदेश भी जा सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। पड़ोसियों के कारण किसी प्रकार का झंझट उत्पन्न हो सकता है। अकेलापन महसूस करेंगे।
शुभ अंक – 6, शुभ रंग – हरा।

अंक-6,
नाम अक्षर-U V W
अपोजिट सेक्स के व्यक्ति सावधान रहें। किसी प्रकार के बड़े झमेले में फंसा सकते हैं। आलस्य के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। दिन भर उठापटक चलती रहेगी। पत्नी से बिन बात बहस हो सकती है।
शुभ अंक – 21, शुभ रंग– हरा।

अंक – 7,
नाम अक्षर –O Z
आज धन अर्जित करने का दिन है। नए विचारों और अपनी प्रतिभा से फायदा प्राप्त करें। आलस्य महसूस कर सकते हैं। पीठ या कमर में दर्द सता सकता है। दिमाग में ख्याली पुलाव रहेंगें। आज आपको अहम निर्णय लेने में दिक्कतें आएंगी। धन के लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर आदि में गणना कर धन लगा सकते हैं। धार्मिक क्रिया कर्म में मन लगेगा।
शुभ अंक – 15, शुभ रंग – नारंगी।

अंक – 8,
नाम अक्षर-F P
काफी समय से चली आ रही कानूनी अड़चनों का समाधान हो सकता है। नई सोच अपनाएं और पुरानी छोड़कर आगे बढ़ें। यदि नई नौकरी की तलाश है, तो आज सफलता मिल सकती है। नई योजना बनाएंगे और उस पर अमल करेंगें। प्रेमी के साथ खुशी के पल एक साथ गुजारेंगे।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – सफेद।

अंक – 9
आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। कोई मित्र आज प्रेम का प्रपोजल दे सकता है। किसी संस्थान से अगर कर्ज लेना चाहते हैं, तो पेपर को ठीक से जांच लें। आज का दिन बहुत अच्छा है। मानसिक और पारिवारिक तनाव काम होगा। प्रेमी के साथ मिल कर गपशप होगी।
शुभ अंक –19, शुभ रंग – वाईलेट।

Related Articles

Back to top button