अद्धयात्मफीचर्ड

9 फरवरी का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष राशिफल— बिजनेस एकाउंट्स और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष तौर पर लाभकारी रहेगा। किसी से लिया हुआ पैसा वापस लौटना पड़ेगा। अपने कार्यों से सन्तुष्ट रहेंगे। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।

वृषभ राशिफल— आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी। कहीं घूमने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सृजनात्मक योग्यता में वृद्धि होगी। जॉब के इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज काफी लोगों को आपसे मोटिवेशन मिलेगा। छात्रों की स्मरणशक्ति में वृद्धि होगी। आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में फोकस का कुछ अभाव रहेगा।

कर्क राशिफल— अति उत्साह में काम बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ आज समय बितायेंगे। आज आपकी जबान फिसल सकती है, इसलिये सोच-समझकर बातें करें। गम्भीर चिन्तन में उलझ सकते हैं। ऑफिस में व्यस्तता ज्यादा रहेगी।

सिंह राशिफल— आज ऑफिस और घर में संवादहीनता की स्थिति बन सकती है। मन में अनावश्यक विचारों का प्रवाह रहेगा। अत्यधिक कामुता से बचें। विदेशों में कारोबार करने वाले लोगों के लिये दिन शुभ है। लम्बी दूरी की यात्रा आज उचित नहीं है।

कन्या राशिफल— नयी नौकरी के प्रयास सफल होंगे। जॉब में आज सैलरी बढ़ सकती है। कोई पीठ पीछे आपकी चुगली कर सकता है। कारोबारी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी।

तुला राशिफल— कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज सच्चे प्यार की तलाश पूरी हो सकते है। लव लाइफ में विश्वास और संवाद दोनों ही मजबूत होंगे। फिल्म और कलाजगत से जुड़े लोगों को नये अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

वृश्चिक राशिफल— पूर्वजों की कोई सम्पत्ति प्राप्त होगी। घर में आपकी पूँछ-परख बढ़ेगी। धार्मिक आयोजन की भी योजना बन सकती है। रुका हुआ कोई काम अचानक से पूरा होगा। मन में सन्तुष्टि का भाव रहेगा।

धनु राशिफल— ऑफिस के कार्य से कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं। संवादहीनता की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। लोग आपके कार्यों को शायद महत्व न दें। माँ की सेहत की चिन्ता रहेगी। दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। बहस के बजाय आज चीजों का आकलन ज्यादा करें, किन्तु निर्णय लेने से आज बचें।

मकर राशिफल— आज अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी यदि जॉब में हैं तो उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से सद्भाव और परस्पर लगाव बढ़ेगा। पारम्परिक भोजन का आनन्द उठायेंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशिफल— बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के दिन विशेष रूप से शुभ है। सन्तान की तरक्की से प्रसन्नता होगी। लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा। बेवजह की यात्राओं से बचें। ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता का उदाहरण दिया जायेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मीन राशिफल— सेहत को लेकर चिन्ता उत्पन्न होगी। आपकी बातें गलत समझी जायेंगी। दोस्त आज समय पर काम नहीं आयेंगे। सरकारी संस्थाओं से कुछ समस्या हो सकती है। भोग-विलास में धन खर्च करेंगे। प्रेम का इजहार करने से बचें।

Related Articles

Back to top button