दिल्लीराज्य

दिल्ली में 917 नए कोरोना मरीज, 03 की मौत; पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 19.20% हुआ

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को भी कोरोना ग्राफ में गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 917 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से 03 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,86,739 और मृतक संख्या 26,392 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में आज 1,566 लोग कोरोना से उबरने के बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 19,53,480 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में आज पॉजिटिव रेट 19.20 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 6,867 हो गई हैं। होम आइसोलेशन में 5,387 मरीज और अस्पताल में 563 भर्ती है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 4,775 नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 4,144 RT-PCR और 631 एंटीजन टेस्ट शामिल है। राज्य में अब तक 3,97,34,021 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में कोविड अस्पतालों में आरक्षित 9,416 में से 8,828 बेड खाली हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर के 25 और कोविड हेल्थ सेंटर के 129 बेड खाली हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 6,724 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। इनमें 216 पहली डोज, 1,072 दूसरी डोज और 5,436 बूस्टर डोज शामिल हैं। इसके अलावा 15-17 उम्र के 72 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।

Related Articles

Back to top button