टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

97 करोड़ रूपए से अधिक खर्च सिर्फ मंत्रियों के वाहन के लिए

Charanjit-Singh-ChannIएजेंसी/ चंडीगढ़ : पंजाब राज्य परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पूरे कैबिनेट के सरकारी वाहनों पर 97 करोड़ रूपए से अधिक की राशि वहन कर दी। दरअसल सरकार पर विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट के सरकारी वाहनों पर 97 करोड़ रूपए से अधिक की राशि वहन कर दी गई।

इस मामले मेें सूचना के अधिकार का प्रयोग कर जानकारी प्राप्त की गई। कांग्रेस नेता ने इसे सार्वजनिक कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2007 से 2015 के मध्य परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के वाहनों हेतु 97 करोड़ रूपए खर्च कर दिए गए।

उनका कहना था कि व्यक्तिगत तौर पर उपयोग किए गए सार्वजनिक राशि का उन्होंने गभीर तरह से दुरूपयोग किया। इस मामले में विपक्ष के नेता चन्नी ने कहा कि इस दौरान वाहनों पर 100 करोड़ रूपए का खर्च हुआ। मिली जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न वाहनों पर सबसे अधिक खर्च वर्ष 2012 से 2013 के दौरान हुआ। जिसके तहत 177792929 रूपए वाहनों को खरीदने में वहन किए गए।

Related Articles

Back to top button