अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में हमले 135 नागरिकों की मौत

niअबुजा । पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बुधवार से लेकर अब तक कम से कम से कम 135 नागरिक मारे जा चुके हैं। यह खुलासा क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किया। बोर्नो राज्य सभासद अहमद जन्नाह के अनुसार हत्याएं राज्य के कम से कम तीन अलग अलग हमलों में हुईं। बीबीसी की रविवार की रपट के अनुसार हमलावरों के इस्लामवादी बोको हरम आंदोलन से होने की आशंका है। सभासद जन्नाह ने बताया कि हमलावरों का पहला निशाना दिकवा शहर का शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज था। उन्होंने पांच लोगों की हत्या की और कुछ महिलाओं का अपहरण कर लिया। जन्नाह ने कहा कि हमलवारों ने फरार होने से पूर्व कॉलेज की लाइब्रेरी में आग लगा दी। इसके बाद आतंकवादियों ने कैमरून से लगती सीमा के निकट दो गांवों पर हमला कर 13० लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हमले बुधवार और गुरुवार को हुए। शुरुआती रिपोर्टों में करीब 7० लोगों के मारे जाने का दावा किया गया। नाइजीरियाई सेना द्वारा हमलों पर टिप्पणी करना अभी बाकी है। गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) एमनेस्टी इंटरनेशनल के मुताबिक इस साल नाइजीरिया के अशांत पूर्वोत्तर क्षेत्र में कम से कम 1 5०० लोग मारे गए जिनमें से आधी संख्या आम नागरिकों की है।

Related Articles

Back to top button