अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

चीनियों को अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए उन्हें अपना डीएनए सैंपल भी देना होगा

chineseएजेंसी/ बीजिंग : अब चीनियों को अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए उन्हें अपना डीएनए सैंपल भी देना होगा। चीन के जिनजियांग प्रांत की स्थानीय पुलिस लोगों से डीएनए के नमूने व कई अन्य जानकारियां भी मांग रही है। यिली में कई धार्मिक समुदाय के लोग रहते है। लोगों को यहां पासपोर्ट बनवाने के लिए नमूने पहले से जमा कराने होंगे। जिनजियांग की आधी से अधिक आबादी वीगर अल्पसंख्यकों की है, जिनमें से ज्यादातर इस्लाम को मानते है। यहां रहने वाले कई मुसलमानों का कहना है कि उनके साथ भेदभाव किया जाता है।

उन्होने बताया कि चीनी अधिकारी हमेशा उन्हें पासपोर्ट देने से इंकार कर देते है। इस नई पाबंदी के बारे में यिली में कम्यूनिस्ट पार्टी के अख़बार और स्थानीय ट्रेवल एजेंट्स ने अपने विज्ञापनों में बताया है। विज्ञापन में कहा गया है कि पासपोर्ट के लिए लोगों को खून का नमूना, अंगुलियों के निशान, अपनी वॉयस सैंपल और एक थ्री डी तस्वीर देनी होगी।

जिनजियांग में हो रही हिंसा के लिए चीनी सरकार इन्हीं को दोषी मानती है। हांलाकि वीगर नेता हिंसा में अपना हाथ होने से इनकार करते रहे है। इसके अलावा चीन में सरकारी अधिकारियों और बच्चों के रमजान के दौरान रोज़े रखने पर पाबंदी लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button