टॉप न्यूज़फीचर्डस्पोर्ट्स

क्रिकेटर विराट इन खूबियों की वजह से बनेंगे सुपर हसबैंड!

एजेंसी/ नई दिल्ली। विराट कोहली इस वक्त देश के मोस्ट डिजायरेबल बैचलर हैं। वैसे तो उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के संबंध सुर्खियों में हैं, इसके बावजूद करोड़ो लड़कियां उनसे शादी के सपने देखती हैं।

विराट मैदान में प्रदर्शन की वजह से तो स‍ुर्खियों में रहते ही है, वहीं मैदान के बाहर की गतिविधियों के चलते भी वे सदा चर्चाओं में रहते हैं। शानदार लुक, डांसिंग क्षमता, चैरिटी और इंडोर्समेंट्‍स की वजह से विराट हमेशा प्रचार-प्रसार पाते हैं। आइए हम देखते है कि क्या विराट में ऐसे गुण मौजूद है जिनकी वजह से वे स्टार बेट्‍समैन के अलावा सुपर हसबैंड भी बन सकते हैं।

1. गुड लुकिंग और सुपर फिट: हर लड़की का सपना होता है कि उसका होने वाला पति गुड लुकिंग और स्मार्ट होने के साथ साथ फिट भी हो। विराट कोहली इसी श्रेणी में आते हैं। विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के सबसे स्मार्ट और सबसे फिट खिलाड़ियों में हैं।

2. औरतों का सम्मान: क्रिकेट मैदान में विराट की असफलता के लिए जब सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया गया तो ऐसे लोगों पर विराट भड़क गए थे। उन्होंने ऐसे लोगों को जमकर लताड़ा था। उनका यह कदम साबित करता है कि वे औरतों की इज्जत करते हैं। हर लड़की अपने पति में ऐसा गुण अवश्य चाहती है।

3. समर्पण

विराट कोहली जिस तरह से क्रिकेट के लिए समर्पित हैं उसे देखकर कोई भी ये शर्त लगा कर कह सकता है कि विराट कोहली एक अपनी पत्नी के प्रति समर्पित रहेंगे। वो जिस तरह क्रिकेट को प्यार करते हैं उसका आधा हिस्सा भी अपनी पत्नी को प्यार करें तो वो दुनिया की सबसे लकी लड़की होगी।

4. मुश्किल परिस्थितियों से जूझने की क्षमता: शादीशुदा जिंदगी में तमाम तरह की दिक्कते आती हैं लेकिन जो इन दिक्कतों से पार पा सकता है वो अच्छा पति बन पाता है। विराट कोहली मुश्किल परिस्थितियों में और ज्यादा समझदारी से खेलते हैं, उनका यह गुण बताता है कि वो मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का कौशल रखते हैं। ऐसे में वो एक आदर्श पति साबित हो सकते हैं।

5. बच्चों से प्यार

विराट कोहली को बच्चों से बहुत प्यार है। हाल ही महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ खेलते हुए उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी। इसके अलावा विराट कोहली अपने भतीजे आरव और भतीजी महक के साथ अक्सर खेलते देखा जा सकता है। ये बात साबित करती है कि विराट कोहली एक अच्छे सुपर हसबैंड ही नहीं सुपर डैड बनने की काबिलियत भी रखते हैं।

6. फैमिली मैन

विराट कोहली परिवार का सम्मान करते हैं, इस बात का सबूत ये है कि उनको आज भी मां के हाथ का खाना सबसे ज्यादा पसंद है और वो अक्सर अपनी मां के साथ फोटोज़ शेयर करते रहते हैं।

7. सेल्फी एक्सपर्ट: विराट कोहली अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर सेल्फी डालते रहते हैं, चूंकि लड़कियों को तस्वीरों का शौक होता है इसलिए वे इस मामले में बहुत काम आ सकते हैं।

8. आक्रमकता

विराट कोहली अपने आक्रामक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। जब भी कोई उनसे पंगा लेता है वो अपने अंदाज में उसको जवाब देना पसंद करते हैं। अगर मैरिड लाइफ में उनकी पत्नी के साथ कोई बदतमीजी करेगा तो वो विराट कोहली के गुस्से का शिकार होगा और विराट कोहली के गुस्से से सबको डर लगता है तो शायद ही कोई उनसे पंगा लेगा।

Related Articles

Back to top button