फीचर्डराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ध्रुवीकरण भाजपा का एक हथकंडा : प्रिया दत्त

congressमुंबई। कांग्रेस नेता प्रिया दत्त ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि पार्टी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए लोगों का धु्रवीकरण कर रही है। उत्तर-मध्य मुंबई से निवर्तमान सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया ने आईएएनएस को बताया  ‘‘भाजपा हमेशा से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ध्रुवीकरण का हथकंडा अपनाती आई है। इस बार यह अपने चरम पर है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को जवाब देने के लिए उसी के जैसी नीतियां नहीं अपनाएगी। उन्होंने कहा  ‘‘हमारी विचारधारा वही रहेगी। हम धर्मनिरपेक्ष रहकर देश को साथ लेकर समावेशी विकास की ओर बढ़ेंगे।’’ प्रिया से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें डर है कि कांग्रेस पर लगे वित्तीय घोटालों के आरोपों से चुनाव में पार्टी पर प्रभाव पड़ेगा  उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चुनाव का मुद्दा नहीं है  क्योंकि सबको पता है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) शासन और व्यवस्था को सुधारने की ओर प्रयास कर रही है। दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और अभिनेत्री नरगिस की बेटी और कांग्रेस सांसद प्रिया ने कहा  ‘‘जनता जानती है कि कांग्रेस ने ही सूचना का अधिकार और लोकपाल विधेयक लाकर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया।’’ प्रिया ने कहा  ‘‘हमारी सरकार पहली है  जिसने अपने विवादित मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की।’’  उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तथाकथित लहर के लिए मीडिया के प्रचार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि जमीनी स्तर पर परिस्थितियां संप्रग सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा  ‘‘दुर्भाग्य से हमारी मीडिया सिर्फ एक ही व्यक्ति के बारे में बातें कर रही है। लेकिन हमने 1० सालों में संसद में जो काम किए हैं  वह समावेशी विकास की तरफ हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करते हैं।’’ प्रिया का मानना है कि संप्रग द्वारा पिछले 1० सालों में किए गए काम उसे भाजपा और विशेषकर मोदी के लगाए गए आरोपों से बाहर निकालेंगे।

Related Articles

Back to top button