स्पोर्ट्स

बेल्जियम ने हंगरी को रौंदा, यूरो कप के क्वार्टर फाइनल में

euro_belgium_27_27_06_2016एजेंसी/ टोलुसे। बेल्जियम ने रविवार को यूरो कप फुटबॉल स्पर्धा में हंगरी को 4-0 से रौंदते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उसका मुकाबला वेल्स से होगा। यह बेल्जियम की किसी प्रमुख टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

मैच के 10वें मिनट में डी ब्रूइन द्वारा ली गई फ्रीकिक पर डिफेंडर टोबी एल्डरवेरल्ड ने हैडर के जरिए गोल करते हुए बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिलाई। स्थानापन्न खिलाड़ी मिकी बातशुयाई ने 78वें मिनट में टीम का दूसरा गोल दागा। इसके एक मिनट बाद इडेन हेजार्ड ने अपना पहला तथा टीम का तीसरा गोल दागा। एटलेटिको के मिडफील्डर यानिक कैरास्को ने इंजुरी टाइम में गोल दागते हुए बेल्जियम को 4-0 से जीत दिला दी।

बेल्जियम का अब अगले शुक्रवार को लिली में होने वाले क्वार्टर फाइनल में वेल्स से मुकाबला होगा।

Related Articles

Back to top button