
थाना बरमाणा में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसका पति उसके साथ अक्सर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। महिला का आरोप है कि जब वह अपने पति को ऐसा करने से रोकती है तो वह उसके साथ मारपीट करता है और मानसिक यातनाएं भी देता है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर थाना बरमाणा में भारतीय दंड संहिता की धारा 377, 506, 504 व 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।



