राष्ट्रीय

ऐसा बाजार जहाँ सरेआम दुल्हनें बेची जाती है

बाजार में दुल्हन की तरह सजी गुड़िया तो बिकती देखी होगी लेकिन जीती जागती लड़कियों को बिकते देखना कितना आश्चर्यचकित है।जी हां एक बाजार ऐसा भी है जहां दुल्हनें बिकती है। बोली लगती है और लोग दुल्हनों की वाजिब कीमत चुकाकर उन्हें ले जाते हैं।यूरोप के बुलगारिया में स्टारा जागोर नामक जगह है जहां साल में 3 बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं।

 bride-market_1469428863

वो बाकाया सज धज कर एक दुल्हन की तरह दिख रही होती हैं।

कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं।

बुलगारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं।

इसे इस तरह समझिए कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं।

इस बाजार में लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।

 

 
 

Related Articles

Back to top button