राष्ट्रीय

महज पंद्रह रुपए के लिए पति-पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

मैनपुरी। दुकानदार ने सिर्फ 15 रुपए की उधारी न चुकाने पर पति-पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। ग्रामीणों ने हत्यारोपी को उसके घर में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। उप्र के मैनपुरी जिला स्थित थाना कुर्रा के गांव लखनी महातपुर में परचून की दुकान करने वाले अशोक मिश्रा से गांव के ही भारत सिह नागर ने 10 दिन पूर्व 15 रुपए का सामान उधार लिया था।104634-axe-700_29_07_2016

गुरुवार सुबह छह बजे भारत सिंह (48) पत्नी ममता (45) के साथ मजदूरी करने जा रहा था। दुकान के सामने से निकलने पर अशोक ने तकादा कर दिया तो वह गाली देने लगा। कहासुनी में अशोक को गुस्सा आ गया और उसने दौड़कर करीब 200 मीटर दूर निकले दंपति को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला।

ग्रामीणों के शोर मचाने पर पड़ोसी गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे तो अशोक भागकर अपने घर में छुप गया। ग्रामीणों ने घर को चारों ओर से घेर लिया और दरवाजा तोड़ने लगे।

इस दौरान पुलिस के साथ पहुंचे डीएम प्रमोद चंद्र गुप्ता, एसपी देवरंजन वर्मा ने भीड़ को हटाया और दरवाजा तुड़वाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मृतक के भाई राम औतार की तहरीर पर अशोक मिश्रा व उसकी पत्नी रजनी को जेल भेज दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button