राष्ट्रीय

रूपाणी बने गुजरात के नए CM

vijay_rupani_gujarat_cm1_201687_131524_07_08_2016गांधीनगर। विजय रूपाणी ने रविवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कुल मिलाकर 27 मंत्रियों ने शपथ ली। इस तरह दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में नई सरकार का गठन हुआ। राज्यपाल ओपी कोहली ने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इससे ठीक पहले विजय रूपाणी ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। नौ मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कहा जा रहा है कि खराब रिपोर्ट कार्ड के चलते ऐसा किया गया है। इनमें पटेल समाज का नेतृत्व करने वाले सौरव पटेल भी शामिल हैं।

इस मौके पर भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इससे पहले प्रदेश भाजपा मुख्यालय श्रीकमलम में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री व नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री चुना था। रूपाणी व नितिन पटेल शनिवार सुबह गुजरात भाजपा प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा के साथ राजभवन पहुंचे।

इस बीच, रूपाणी ने राज्य भाजपा अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा है। 1971 से जनसंघ में शामिल हुए रूपाणी राजकोट पश्चिम सीट से विधायक हैं। वह भाजपा के बनने के साथ ही उससे जुड़े हुए हैं।

निवर्तमान सीएम आनंदीबेन पटेल रूपाणी के सीएम बनने के पक्ष में नहीं थीं लेकिन उनके शपथ ग्रहण में जाने वाली हैं। सीएम आवास को खाली कर आनंदीबेन अहमदाबाद के शीलज में अपने पुत्र जयेश पटेल के बंगले पर आकर रहने लगी हैं और यहीं से रविवार को वे सीधे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगी।

रूपाणी को टीम चुनने की आजादी

राजनीतिक सफर में दिखावा व भीड़ कम रखने वाले विजय रूपाणी शुक्रवार को तमाम अटकलों को खारिज करते हुए बतौर सीएम सबके सामने आए थे। भाजपा आलाकमान व विधायक दल में उनकी पैठ है इसलिए उन्हें अपनी टीम चुनने की भी पूरी आजादी होगी।

Related Articles

Back to top button