राष्ट्रीय
पार्टी के खिलाफ क्या बोल गए शिवपाल यादव…

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि अवैध कब्जे करने वाले और गलत कामों को लेकर अधिकारियो पर धौंस जमाने वाले पार्टी नेताओं पर अब सबसे पहले कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर इनमे सपा के नेता भी पाए जाते हैं तो सबसे पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने आये शिवपाल ने कहा कि वो एक महीने का अभियान चला रहे हैं। इस दौरान प्रदेश में कब्जा करने तथा अवैध काम करने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। अगर सपा का कोई नेता या कार्यकर्ता इन गड़बड़ियों में शामिल पाया गया तो सबसे पहले उस पर कार्रवाई होगी।



