राज्य

ओ पनीरसेल्वम संभालेंगे बीमार जयललिता के सभी विभाग

jayalalithaa-panneerबीते कुछ दिनों से बीमार चल रही तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के सभी विभाग वित्त मंत्री ओ पनीरसेल्वम को सौंपे दिए गए हैं। यह व्‍यवस्‍था तब तक रहेगी जब तक वो पूरी तरह स्‍वस्‍थ्‍य होकर कामकाज नहीं संभाल लेती। लेकिन इस दौरान भी वे मुख्यमंत्री बनी रहेंगी।

पनीरसेल्वम को ये जिम्मेदारी राजभवन ने सौंपी है। वो कैबिनेट की बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। यह सारी व्‍यवस्‍था जयललिता की सलाह पर की गई है।

जया चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।  डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी हुई है। पनीरसेल्वम 2001-2002 में राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

2014-15 में जबजयललिता पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और उन्हें जेल जाना पड़ा था, उस समय भी पनीरसेल्वम ने राज्य की कमान संभाली थी।

जयललिता के पास पुलिस, गृह और सामान्य प्रशासन सहित कई अन्य विभाग की जिम्मेदारी है।  गौरतलब है कि पनीरसेल्वम के पास वित्त के अलावा प्रशासनिक सुधार विभाग पहले से है।  मुख्यमंत्री के सुझाव पर यह व्यवस्था की गई है और मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने तक यह जारी रहेगी।

इसमें साथ ही कहा गया है, जयललिता मुख्यमंत्री बनी रहेंगी।  बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद जयललिता को 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Articles

Back to top button