स्पोर्ट्स

बहन की शादी में दुल्हन की तरह दिखीं सानिया मिर्जा, देखें तस्वीरें

हैदराबाद। 18 नवंबर को भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा की शादी थी। इस ग्रैंड शादी में स्पोर्टस, बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।800x480_image60498304

शादी तो छोटी बहन की थी लेकिन शादी में दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं सानिया, उन्होंने शादी की कुछ तस्वीरें एक इमोशनल मैसेज के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आगे की बात तस्वीरों में..

इमोशनल मैसेज

सानिया मिर्जा ने ट्विटर पर लिखा…मेरे बेबी अब मैरिड वुमन है, लेकिन वो हमेशा मेरी छोटी बहन ही रहेगी।

लव यू…।हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिद

अनम की शादी हैदराबाद के ही बिजनेसमैन अकबर राशिद से हुई है, दोनों ने सितंबर, 2015 में सगाई की थी। दोनों लंबे अरसे से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

कई जानी मानी हस्तियां

इस शादी में शोएब मलिक समेत खेल जगत की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं। इससे पहले संगीत समारोह में सानिया ने सलमान खान संग ठुमके भी लगाए थे।

स्पोर्ट्स स्टार्स

आपको बता दें कि शादी में बॉलीवुड सितारों के अलावा बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा और टेनिस प्लेयर महेश भूपति जैसे स्पोर्ट्स स्टार्स भी दिखें।

मास कम्युनिकेशन का कोर्स

सानिया मिर्जा की बहन अनाम ने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। अब वो बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रही हैं। अनाम कई इवेंट्स के लिए सानिया को तैयार कर चुकी हैं। बहन की तरह ही वो स्पोर्ट्स में भी एक्टिव हैं। वो पिस्टल शूटर हैं और कई इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button