स्पोर्ट्स

हाथों में हाथ डाले नजर आए विराट-अनुष्का, देखें Pics

vk1नई दिल्ली: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों स्टार तस्वीरों में एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते नजर आ रहे हैं। विराट ब्लैक सूट और अनुष्का ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।

तस्वीरों पर लिखे कैप्शन के मुताबिक, दोनों की ये तस्वीरें मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की 51वें बर्थेड पार्टी से वापस आते हुए ली गईं।

मनीष की जन्मदिन पार्टी में बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय, काजोल, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, सोफी चौधरी समेत कई हस्तियों शिरकत करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पार्टी में उनके बेस्ट फ्रेंड करण जौहर भी पहुंचे थे। ऐश्वर्या राय अपने अभिषेक के साथ पहुंची।

इस मौके पर सभी बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर मस्ती की और मनीष के साथ सेल्फी लेते भी दिखें। मनीष का 5 दिसंबर को 51वां जन्मदिन था। मनीष ने पार्टी से पहले 12 बजे रात 50 किलो का केक काटा था। मनीष के बर्थेडे की तस्वीरें उनके Nephew पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्रम पर शेयर की थी।

 

Related Articles

Back to top button