भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। भारत ने दिन की दूसरी ही गेंद पर पुजारा का विकेट गंवा दिया पुजारा 47 रन बनाकर बोल्ड हो गए। जेक बॉल ने पुजारा को आउट किया। फिलहाल मुरली विजय 115 और विराट कोहली 43 रन बनाकर मैदान पर हैं। टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। भारत अब भी इंग्लैंड से 164 रन पीछे है। इससे पहले मुरली विजय और विराट कोहली ने 73 गेंदों में 50 रन की साझेदारी पूरी की। फिलहाल दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हो गई है।
मुरली विजय ने 231 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का आठवां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा शतक है। इससे पहले सीरीज के राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट में विजय ने शतक बनाया था। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है। अपनी शतकीय पारी में मुरली ने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। इसी दौरान विराट ने 52वें टेस्ट में विराट ने 4 हजार रन पूरे किए। साथ ही उन्होंने पारी का 35वां रन बनाते ही साल 2016 में टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार रन पूरे किए। साल 2016 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 146 रन बना लिए थे। इससे पहले इंग्लैंड की पारी 400 पर समाप्त हुई। । भारत के लिए मुरली विजय (70) और चेतेश्वर पुजारा (47) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों नें दूसरे विकेट लिए 107 रन जोड़े। भारत ने दूसरे दिन लोकेश राहुल (24) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया था। राहुल मोइन अली की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हुए थे।