स्पोर्ट्स
मेसी की नई पारी, बचपन की दोस्त और दो बच्चों की मां संग करेंगे शादी

हाल ही में 24 जून को 30 साल के हुए मौजूदा दौर के फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी अब शादी के बंधन में बंधने को तैयार है.
ये वही जगह है जहां मेसी पले-बढ़े और फुटबॉल क्लब न्यूवेल्स ओल्ड ब्वॉज के लिए खेले. दरअसल, मेसी शादी से पहले ही दो बेटों के पिता बन चुके हैं. उनके दो बेटे थियागो 4 साल का और माटेयो 21 महीने का है.
24 जून 1987 को रोसारियो (अर्जेंटीना) में उनका जन्म हुआ था. 25 साल पहले डिएगो मैराडोना ने जब 10 नंबर की जर्सी के साथ फीफा वर्ल्ड कप उठाया था, तो मेसी का जन्म भी नहीं हुआ था, लेकिन शायद 10 नंबर की वह जर्सी तब से मेसी जैसे ही किसी खिलाड़ी का इंतजार कर रही थी. पेले और मैराडोना के बाद अगर 10 नंबर की जर्सी का कोई सही हकदार दिखता है, तो वह मैसी ही हैं. मेसी की शादी की तैयारी के लिए उनके गृह नगर को सजा दिया गया है, कहा जा रहा है कि शादी में कई सारे स्टार मेहमान भी आएंगे.







