उत्तर प्रदेश

सेना पर टिप्पणी आजम की अपनी सोच : राज बब्बर

सीतापुर: यूपी के सीतापुर पहुँचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर हरगाँव से लापता हुये युवक के मामले में पुलिस की कार्य शैली को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे परिवार वालो से भी मिले। वहीँ प्रदेश अध्यक्ष ने सपा नेता आजम खा द्वारा सेना पर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुये कहा कि आजम की अपनी सोच हो सकती है लेकिन राजनैतिक सोच नही। उन्होंने कहा कि इस बात को सुनने के लिए इस देश का कोई भी नागरिक तैयार नही है। मै इतना कह सकता हूँ कि भारतीय सेना के अंदर बहुत संयम है। भारतीय सेना अपने ऊपर हर तरह के प्रहार सह सकती है। सेना के जवान को आप समझ सकते है कि जिसके पास बन्दूक और बम भी है उसके अंदर का कलेजा देखिये जो अपना अपमान कराने के बावजूद भी वहां पर है। मै नही मानता ये किसी राजनैतिक व्यकित की बात है ये उनकी अपनी व्यक्तिगत राय हो सकती लेकिन कोई राजनैतिक सोच नही हो सकती। इसके बारे में बहुत आश्वस्त हूँ और इस मामले में मै मानता हूँ कि सभी को सेना का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आज हम चैन से अपने देश में अपने घरो में बैठे है सेना की बदौलत है।

Related Articles

Back to top button