अन्तर्राष्ट्रीय

बाल शांति पुरस्कार के लिए भारतवंशी नेहा का नामांकन

neha_indianहेग। इस साल के अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार के लिए दो अन्य के साथ भारतीय मूल की नेहा का भी नामांकन हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार, एम्सटर्ड़ा के बाल अधिकार संगठन ‘किड्स राइट्स’ की पहल है। पुरस्कार के लिए अमेरिका की नेहा, रूस के एलेक्सी और घाना के एंड्रियू का नामांकन हुआ है। यह पुरस्कार साल में एक बार बाल अधिकार सुधार की दिशा में कार्य करने वाले बच्चों को दिया जाता है। नेहा (18) अपने खुद के फाउंडेशन की मदद से जरूरतमंद बच्चों की मदद करती हैं। ऐलेक्सी (17) रूस में समलैंगिक युवाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। ऐंड्रियू (13) अपने देश में अकाल से लड़ने के लिए खाद्य सहायता परियोजनाओं का आयोजन करते हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत 2005 में हुई थी। साल 2014 के विजेता की घोषणा द हेग में 18 नवंबर को होने वाले पुरस्कार समारोह में की जाएगी। एजेंसी

Related Articles

Back to top button