उत्तर प्रदेश

उत्कल एक्सप्रेस घटना एक दुखद हादसा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी : ट्रेफिक रेलवे बोर्ड

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे पर रेलवे ने मान लिया है कि ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था। मीडिया से वार्ता करते हुए ट्रेफिक रेलवे बोर्ड के मेंबर मोहम्मद जमशेद ने बताया कि इस हादसे के बाद हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। ये एक बेहद दुखद हादसा है। हादसे में करीब 20 लोग मारे गए हैं और 92 लोग घायल हुए हैं। जमशेद ने बताया कि रेलवे ने माना है कि ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था। जमशेद ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे मीन के निर्देशों के मुताबिक दोषी पाए गए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि आज रात 8 बजे तक सभी दुर्घटनाग्रस्त कोचों को हटा लिया जाएगा। इसके बाद पटरियों की मरम्मत का काम शुरू होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लाइन पर आवागमन को लगभग 10 बजे बहाल किया जाएगा। बता दे कि शनिवार शाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस भीषण हादसे का शिकार हो गई। ये हादसा शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर हुआ था। सूत्रों के मुताबिक हादसे में 20 लोगों की जान जा चुकी है। वही, 92 से ज्यादा लोग घायल हुऐ हैं।

Related Articles

Back to top button