चेन्नै (एजेंसी)। भारतीय तटरक्षक दल ने एक पोत को जब्त किया है। यह पोत भारतीय सीमा में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। कोस्ट गार्ड के अनुसार पोत में 35 लोग सवार थे। तलाश में उनके पास से अवैध हथियार भी मिले हैं। इस मामले में तमिलनाडु पुलिस ने 25 आम्र्ड सिक्योरिटी गार्ड और दस अन्य क्रू सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस जहाज के कप्तान को भी नामजद किया गया है। बताया गया है कि यह पोत लगभग पिछले 45 दिनों से इस क्षेत्र में अवैध रूप से घूम रहा था। जहाज में 25 से 30 सेल्फ लोडिंग रायफल और कार्बान मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक यह जहाज एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी का है और वह कंपनी मर्चेंट शिप्स मुहैया कराती है। इस जहाज का कैप्टन यूक्रेन का है। उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस ट्रांसलेटर तलाश रही है।
Related Articles
लाल डायरी में दर्ज हैं कांग्रेस सरकार के काले कारनामे, पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे: PM मोदी
July 27, 2023
भारत ने कीव में बंद किया दूतावास, यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से लवीव में होगा शिफ्ट: सूत्र
March 2, 2022