99 रुपये की ‘पतलून’ से बना दिया 9000 करोड़ का ‘पेंटालून’

आपकी जानकारी के लिए बता दें रिटेल किंग के नाम से मशहूर किशोर बियानी को फिर से फोर्ब्स इंडिया 100 रिचेस्ट 2017 लिस्ट में जगह मिल गई है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना लंबा सफर तय किया है और जीवन के किन उतार-चढ़ाव से होकर वे गुजरे हैं, ये सभी बातें अपनी स्टोरी के माध्यम से अमर उजाला डॉटकॉम आपको बताएगा।
बिजनेस की दुनिया में किशोर बियानी ने सबसे पहले1987 में पैंटालूंस नामक कंपनी से शुरूआत की थी। इस कंपनी के नाम के पीछे का भी गजब का लॉजिक है। 1987 में मैंस वियर प्रा. लि. नामक कंपनी पैंटालून का नाम, ऊर्दू शब्द पतलून जैसा मिलता-जुलता था, इसलिए इसे चुना गया।
इसी नाम से काम चल निकला। 1991 में गोवा में पेंटालून शॉप शुरू की। साल 1992 में शेयर बाजार से पैसा जुटाया और ब्रांड खड़ा कर दिया। आज इस कंपनी का 9 हजार करोड़ से ज्यादा का टर्नओवर है। किशोर बियानी को फोर्ब्स इंडिया 100 रिचेस्ट 2017 लिस्ट में 55वां स्थान मिला है। रीटल से उनकी कुल संपत्ति 2.75 बिलियन यूएस डॉलर बताई गई है।
किशोर पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। 22 साल की उम्र में घरवालों ने शादी कर दी। पिता के साथ काम करने लगे पर उन्हें उनके काम करने का तरीका बेहद पुराना लगता था। कुछ नया करने की चाह ने किशोर को आज बुलंदियों पर पहुंचा दिया।



