राष्ट्रीयलखनऊ

बेटे पर बेबुनियादी आरोप लगाने वाले जुबान पर रखें लगाम

ND-Tiwari1लखनऊ। जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र के ट्रस्टी पद को लेकर शुरू हुई पारिवारिक कलह पर आखिरकार चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने विरोधियों को जुबान बंद रखने की सलाह दी है। तिवारी ने चेताया है कि बेटे रोहित शेखर शर्मा पर बेबुनियादी आरोप लगाने वाले अपना मुंह बंद रखें। अपने अवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए एनडी तिवारी ने कहा कि युवा केंद्र के वे संस्थापक अध्यक्ष हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती देशवासियों के साथ मिलकर मनाएं। इस संस्था को किसी विवाद में न पड़ने दें। एनडी के अनुसार, इस संस्था को उन्होंने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर स्थापित किया है। उनकी राष्ट्रीय अध्यक्षता को चुनौती देना पूरी तरह अवैध है। इस बीच रोहित ने कहा कि उन्हें बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है। कुछ लोग उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जबकि, वे युवा केंद्र के सदस्य भी नहीं हैं। रोहित ने कहा कि पारिवार में कलह की खबरे आधारहीन और बेबुनियाद हैं। दरअसल, करोड़ों रुपए की संपत्ति वाले युवा केंद्र के मालिकाना हक को लेकर परिवार में तकरार शुरू हुई है। एनडी की पूर्व पत्नी के भाई डॉ. प्रकाशचंद्र सनवाल ने केंद्र पर दावा ठोका है, जबकि तिवारी की दूसरी पत्नी उज्जवला शर्मा को यह मंजूर नहीं है। रोहित का कहना है कि सनवाल को ट्रस्ट के पद से हटा दिया गया है। वे जान-बूझकर विवाद खड़ा करना चाहते हैं। रोहित के अनुसार, सनवाल गलत आदमी हैं। उनकी ट्रस्ट की करोड़ों रुपए की जमीन पर नजर है।

Related Articles

Back to top button