फीचर्डराष्ट्रीय

10 साल बाद भारत आए इटली के प्रधानमंत्री, कई समझौतों की संभावना

नई दिल्ली: 10 साल बाद भारत के 2 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंतीलोनी का का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया। इस दौरान वह विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज से मिले। इससे पहले गेंतीलोनी को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया।पत्‍नी के साथ उन्‍होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। पीएम गेंतीलोनी ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं और अभी इसे और मजबूत बनाने का सुनहरा मौका है। वैश्‍विक स्‍तर पर हमारी रुचियां एक हैं।‘ दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इससे पहले फरवरी 2007 में इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोडी ने भारत का दौरा किया था।

इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय राजनीतिक एवं आर्थिक संबंध मजबूत बनाना है। उनका उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का कार्यक्रम है। दोनों देशो के बीच द्विपक्षीय बातचीत हैदराबाद हाऊस में होगी। इटली यूरोपीय संघ में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच 2016-17 में 8.79 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था।

Related Articles

Back to top button