अन्तर्राष्ट्रीय

सूअर ने किसान को बना दिया मालामाल

-सूअर के आंत से निकली इस चीज का नाम है बेजोर

बीजिंग : चीन के एक किसान को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि एक छोटी सी चीज उसे करोड़पति बना देगी। दरअसल चीन के रहने वाले बो चुनलो नाम के किसान ने खाने के लिए एक सूअर को काटा। काटने पर उसकी आंत से एक छोटी सी अजीबोगरीब चीज निकली। किसान उसे देखकर असंमजस में था। उसे समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या चीज है। इस 4 इंच लंबी और 2,5 इंच चौड़ी बालों इस चीज के बारे में किसी की समझ में नहीं आया तो किसान इसे लेकर शहर गया। जहां इस चीज ने किसान की जिंदगी बदल कर रख दी।

सूअर के आंत से निकली इस चीज का नाम है बेजोर, जो दवाई बनाने के काम आती है। बेजोर एक बहुत ही अनोखी चीज है जो बहुत ही कम पाई जाती है जिससे शरीर से जहर निकाला जाता है। इस अनोखी चीज की कीमत करीब 8।7 करोड़ रुपए तक होगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बाजार में इसकी कीमत चार मिलियन पाउंड्स होगी। यह किसी किसी सूअर की आंत में पाई जाती है। सभी सूअरों की आंत में यह चीज नहीं पाई जाती है।

 

Related Articles

Back to top button