![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/12/basi-roti-khane-ke-anel-fayde-or-gun11.jpg)
नई दिल्ली : बासी रोटी कोई नहीं खाना चाहता। लेकिन इसके कई फायदे होते हैं। दूध के साथ सेवन करने से मधुमेह नियंत्रित रहता है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी ने बताया कि बासी रोटी को रोज दूध के साथ खाने से डायबिटिज और बीपी नियंत्रित रहता है। रोटी के बासी हो जाने से उनमें कुछ लाभकारी बैक्टिरिया आ जाते हैं और ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। बासी रोटी को दूध के साथ खाने से पेट की बीमारियों से भी राहत मिलती है। इससे एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। बासी रोटी में फाइबर होने से यह पाचन को भी ठीक करती है। बासी रोटी शरीर के तापमान को भी संतुलित बनाए रखने में मददगार है। दूध के साथ बासी रोटी को खाने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खासकर गर्मियों में इसका सेवन करने से हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा नहीं रहता है। दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का दुबलापन भी दूर होता है और शरीर में बल की वृद्धि होती है। शरीर के दुबलेपन को दूर करने का यह सबसे कारगर उपाय है। रात के समय बासी रोटी खाना ज्यादा फायदेमंद होगा।