अपराधराष्ट्रीय

दिल्ली के लड़कों ने तबाह कर दी जिंदगी, बारहवीं की छात्रा ने लगायाी फांसी

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छेड़छाड़ से तंग 12वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने आसपास के लड़कों को मौत का जिम्मेदार बताया है। यह घटना दिल्ली के रोहिणी जिले के बख्तावरपुर गांव की है। लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि इधर जाओ तो लड़के, उधर जाओ तो लड़के। मेरी जिंदगी खराब कर रहे थे सब, ताकि मैं कुछ न कर सकूं, लेकिन मुझे अब नहीं जीना मैंने कोई गलती नहीं की है। छात्रा ने लिखा कि दिल्ली के लोग ही मुझे जीने नहीं दे रहे हैं और वह उनकी छेडख़ानी से तंग आकर खुदकुशी कर रही है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक लड़का लंबे वक्त से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button