अजब-गजबफीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस छह ‘सी’ से ग्रसित है, जहां जाती है वहां फैला देती है : मोदी

नई दिल्ली : कर्नाटक बागंरपेट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव कौन एमएलए बने कौन न बने, कौन सी पार्टी जीते, कौन न जीते, किसकी सरकार बने, किसकी न बने, यह चुनाव सिर्फ सीमित के लिए नहीं है। यह चुनाव 5 साल बाद कर्नाटक का भविष्य कैसा होगा, नौजवान का भविष्य कैसा होगा, इसका फैसला करने का चुनाव है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस 6 बीमारियों से ग्रसित है, जहां जाती है वहीं फैला देती है। कांग्रेस कल्चर, कम्युनलिजम, कास्टिजम, क्राइम, करप्शन, कॉन्ट्रैक्ट। ये छह ‘C’ देश को बर्बाद कर रहे हैं। पूरा देश कांग्रेस को, कांग्रेस के कल्चर को, उसके कारनामों को, उसके नेताओं को, उसकी नियत को भलीभांति पहचान गया है, जैसे-जैसे लोगों को कांग्रेस के कारनामों का पता चलता है, वैसे-वैसे लोग कांग्रेस की विदाई कर रहे हैं। बैंड-बाजे के साथ कांग्रेस की सभी जगहों से विदाई हो रही है। गोवा, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, असम सभी जगहों पर से कांग्रेस को हार की मुंह देखनी पड़ी। अब आप बताइये, कांग्रेस कर्नाटक में क्या होगा। मोदी आज बंगारपेट, चिकमंगलुरु, बेलागावी और बीदर में रैली को संबोधित करेंगे। पहली रैली बांगरपेट में हुई। दूसरी रैली चिकमगलूर में, तीसरी रैली बेलागावी में जबकि चौथी रैली बिदर में शाम तक होगी।

Related Articles

Back to top button