जीवनशैली
इस मॉनसून कुछ ऐसे रखें अपनी त्वचा और बालों का ध्यान, सब पूछेने लगेंगे क्या लगाया

तेज गर्मी के बाद त्वचा पर जब रिमझिम बारिश की बूंदें पड़ती हैं तो मौसम के साथ दिल भी रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में बारिश के पानी में भीगने की जल्दी में हम कुछ जरूरी बातों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। जिसकी वजह से स्किन और बाल खराब हो जाते हैं। लेकिन इस मानसून आप ये गलती न करके अपने बालों और स्किन की सेहत का ध्यान रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…
चेहरा साफ करें
दिन में कम से कम तीन बार फेस वॉश से स्किन को साफ करें। इससे ज्यादा तेलीय त्वचा और धूल साफ हो जाएगी। बारिश का पानी ज्यादा देर तर अगर स्किन पर रहे तो इससे खुजली होने लगती है और बैक्टेरिया और फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए त्वचा को मॉनसून में हमेशा साफ रखें।

सही खाना खाएं
सही खाना खाएं क्योंकि मॉनसून में पेट खराब होने की समस्या बहुत बढ़ जाती है। विटामिन ए और विटामिन सी से युक्त खाने को अपने खाने में ज्यादा शामिल करें। इससे आपकी स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करेगी।

पानी पियें
हाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए 2 से 3 लीटर पानी पियें। इस मौसम में हालांकि पारा इतना हाई नहीं रहता फिर भी शरीर में पानी की कमी न होने दें। तरल पदार्थ भी काफी फायदा देते हैं।

शैम्पू
बारिश के आगमन के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ जाती है। इससे घुंघराले, सूखे और तेलीय खोपड़ी पर असर पड़ता है। कम से कम एक हफ्ते में तीन बार बालों को शैम्पू करने का अपना रुटीन जरूर बनाएं।

कंडीशनर
कंडीशनर लगाना मॉनसून में बिलकुल न छोड़ें। अच्छे कंडीशनर के इस्तेमाल से नमी के इस वातावरण में आपके बाल अच्छे रहेंगे।