अद्धयात्म

बदकिस्मती से हैं परेशान तो हाथ पर बांधे इस रंग का धागा, हर समस्या से पा सकते हैं छुटकारा

आज फैशन के इस दौर में हर कोई नए नए ट्रेंड को अपनाने की हर संभव कोशिश करता है। आपने कई सारे लोगों को अपने हाथों में काले रंग के धागे को बांधे हुए जरूर देखा होगा। कुछ लोग अपने हाथों में काले धागे को एक फैशन के तौर पर देखा करते हैं। परंतु उन लोगों को यह बात मालूम नहीं होती कि आखिर उनके द्वारा हाथ में बांधे गए धागों का कितना ज्यादा महत्व है। कई बार लोग अपने हाथों में अलग-अलग तरह के धागे बांधा करते हैं। हम आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति के हाथों पर बंधा हुआ धागा उसके जीवन में बहुत ही ज्यादा अहमियत रखता है।

इसलिए हर एक व्यक्ति को अपनी कलाई के ऊपर ध्यानपूर्वक और विधि विधान के मुताबिक धागे को बांधना चाहिए। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि आखिर हमारे जीवन में रंग बिरंगे धागों के बांधने का क्या महत्व हुआ करता है। इसके साथ-साथ हम आपको बताएंगे कि किस रंग के धागे को अपनी कलाई के ऊपर बांधने से आपकी किस्मत पलट सकती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

नीले रंग का धागा

अगर आप अपने जीवन में हमेशा शनि की कृपा को अपने ऊपर बनाए हुए रखना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको अपने हाथों में नीले रंग के धागे को बांधना चाहिए।

हरे रंग का धागा

जानकारों की माने तो अगर आप अपने हाथों में हरे रंग के धागे को बांधते हैं तो ऐसे में आप के ऊपर बुध की कृपा हमेशा बनी रहती है। बुध की कृपा को हमेशा अपने ऊपर बनाए रखने के लिए आपको अपनी कलाई के ऊपर हरे रंग के धागे को 4 बार घुमाकर बांधना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर हमेशा बुध की कृपा बनी रहेगी।

सफेद रेशमी धागा

अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर शुक्र का प्रभाव हमेशा बना रहे तो ऐसे में आपको अपनी कलाई के ऊपर सफेद रेशमी रंग के धागे को बांधना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफेद रेशमी रंग के धागे को बांधते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप धागे को बाँधते वक्त माता लक्ष्मी का जाप कर रहे हो। अगर आप माता लक्ष्मी का जाप करते हैं तभी आपको इसका फल प्राप्त होगा।

पीले रंग का धागा

जानकारों की माने तो अगर आप अपने ऊपर गुरु और भगवान विष्णु की कृपा को हमेशा बनाए रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी कलाई के ऊपर पीले रंग का धागा बांधना चाहिए। अगर आप पीले रंग के धागे को अपनी कलाई के ऊपर बाँधते हैं तो ऐसे में हमेशा आपके ऊपर गुरु और विष्णु की दृष्टि बनी रहती है।

लाल रंग का धागा

लाल रंग के धागे की बात करें तो इस धागे के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह मंगल ग्रह के लिए काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप मंगल ग्रह के प्रभाव को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप के लिए लाल रंग का धागा काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

काले रंग के धागे

अगर आपके ऊपर राहु केतु का प्रभाव पड़ रहा है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपनी कलाई के ऊपर काले रंग के धागे को बांधना चाहिए। आपको बता दें कि काले रंग के धागे को बांधने के वक़्त आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आप धागे को बाँधते वक्त भैरव के नाम का जप कर रहे हो।

Related Articles

Back to top button