ज्ञान भंडार
ऑल इज वेल में आइटम नंबर करेगी सोनाक्षी

मुंबई : बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ऑल इज वेल में आइटम नंबर करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक उमेश शुक्ला इन दिनों अभिषेक बच्चन असिन और ऋषि कपूर को लेकर फिल्म -ऑल इज वेल- बना रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक बच्चन के साथ आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। हाल ही में उमेश शुक्ला ने एक आइटम सॉन्ग के लिए सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया है। वहीं, सोनाक्षी भी इसके लिए हरी झंडी दे चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा इससे पूर्व उमेश शुक्ला की फिल्म -ओ माइ गॉड- में भी आइटम नंबर कर चुकी है।
