इन जुड़वाँ बच्चों के निकले अलग-अलग बाप, सच्चाई जानकर डॉक्टर के भी उड़ गये होश

कई बार हमारे सामने ऐसे मामले आ जाते है जिनके बारे मे सुनकर हमारा दिमाग सोचने पर मजबूर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के वॉशिंगटन में, जिसके बारे मे सुनने वाले के होश उड गए। हमने कई बार सुना है कि लोगों के जुड़वा बच्चे हो जाते है लेकिन उनके पिता एक ही होते है। पर आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे है उसमें बच्चे तो जुड़वा है लेकिन उनके पिता अलग अलग है। हालांकि यह बच्चों की मां का दावा है।
मां के इस दावे को लेकर चिकित्सक भी परेशान है। कि जुड़वाँ बच्चों के बाप भला अलग कैसे हो सकते हैं। पहले तो सभी ने यही माना कि महिला को जुडवा बच्चे हुए है जो आम बात है लेकिन जब महिला ने कहा कि इनके बाप अलग अलग है तो सभी लोग सोचने पर मजबूर हो गए। लेकिन महिला ने चिकित्सकों को बताया कि उसने किसी के बेटे को जन्म देने के लिए कोख को किराए पर दिया था।
जिसके चलते उसकी बच्चेदानी मे भ्रूण विकसित करके डाल दिया गया था। जब महिला के पेट मे भ्रूण डाला गया था तब चिकित्सकों ने बताया था कि उसके पेट में पहले से एक भ्रूण है। हालांकि भ्रूण को इसके पेट में रखे जाने के बाद कुछ नहीं हो सकता था।

लेकिन यह किस्मत थी की महिला की बच्चेदानी में दोनों भ्रूण विकसित हो गए। और महिला ने दो बच्चों को जन्म दे दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने महिला का डिएनए टेस्ट कराया जहां बच्चा अलग अलग पिता का होना सामने आया है।




