उत्तर प्रदेश

यूपी में चल रही भ्रष्टाचारियों की सरकार: जव्वाद

 लखनऊ:kalbaने सत्तारूढ़ अखिलेश सरकार पर निशाना साधा है। मौलाना ने अखिलेश यादव की सरकार को भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया है। उत्तर प्रदेश में शिया वक्र्फ बोर्ड के चुनाव में तथाकथित धांधली से खफा मौलाना जव्वाद आज हरदोई में थे। शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इस समय प्रदेश में भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रही है। इनको तो जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।मौलाना कल्बे जव्वाद ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी की नियुक्ति के मसले पर कहा कि सीबीसीआईडी की जांच में मिले भ्रष्टाचार और गडबड़ी के मसलों पर एफआईआर और वारंट तक की कार्रवाई हुई। इस सरकार ने भ्रष्टों की सरपरस्ती की। उन्होंने मांग की कि इस प्रकरण की तो सीबीआई जांच करायी जाये। अगर उत्तर प्रदेश सरकार सिफारिश नहीं करेगी तो अदालत का रास्ता अपनाया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button