व्यापार

वोडाफोन इंडिया की 4जी सेवा वर्षांत से

vodaनई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया अपनी 4जी सेवा 2०15 के अंत में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू और कोच्चि जैसे प्रमुख शहरों में एक साथ शुरू करेगी। कंपनी ने यह जानकारी यहां शुक्रवार को जारी एक बयान में दी। इसके साथ ही कंपनी अपनी 3जी सेवा भी सात नए सर्किलों में बढ़ाएगी, जिसमें शामिल हैं असम, पूर्वोत्तर, प>िमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल और ओडिशा। बयान में कहा गया है, ‘‘4जी सेवा का परीक्षण सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। वोडाफोन इंडिया ने सेवा शुरू करने के लिए प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी अवसंरचना सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ करार किया है।’’
कंपनी ने फरवरी 2०14 में हुई नीलामी में पांच सर्किलों -मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, केरल और कर्नाटक- में 4जी (एलटीई) स्पेक्ट्रम हासिल की थी। ये सर्किल कंपनी की कुल डाटा आय में 5० फीसदी योगदान करते हैं। वैश्विक स्तर पर वोडाफोन ने 18 देशों में 4जी सेवा लांच की है। समूह के वैश्विक 4जी उपभोक्ताओं की संख्या दो करोड़ से अधिक है।

Related Articles

Back to top button