इंटरव्यू देने से घबराए धोनी, युजवेंद्र को देखते ही मैदान छोड़ भागे
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/2019_2image_16_23_206983380msdhonigetsanxioustogiv-ll.jpg)
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वन-डे में 35 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने यह वन-डे सीरीज 4-1 से अपने नाम की। भारत ने 51 साल बाद न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर हराया है।
ऐसे में हर बार की तरह टीम इंडिया के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने टेलीविजन (चहल टीवी) पर खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। चहल टीवी पर युजी खिलाड़ियों की जमकर खिंचाई करते हैं।
इस बार युजवेंद्र चहल के निशाने पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे, लेकिन माही उनकी खिल्लियों का शिकार होने से बचते नजर आए। धोनी को इस बात का अंदाजा था कि चहल उनके पास क्यों आ रहे हैं। जैसे ही धोनी ने युजी को अपने पास आते देखा तो उन्होंने जोर से दौड़ लगा दी और ग्राउंड छोड़कर चले गए।
युजवेंद्र चहल भी धोनी के पीछे तेजी से भागे, लेकिन कैप्टन कूल उनके हाथ नहीं लगे। हालांकि क्रिकेट फैंस धोनी को एक बार चहल टीवी पर जरूर देखना चाहते थे।गौरतलब है कि कुछ ही दिन में चहल का शो ‘चहल टीवी’ काफी पॉपुलर हो गया है। युजवेंद्र चहल अपने टीवी पर कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी इटरव्यू कर चुके हैं। वो इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ियों की टांग खींचते हैं।
देखें वीडियो:
— Dhoni Fan (@WastingBalls) February 3, 2019