स्पोर्ट्स

स्क्वॉश : क्वार्टर फाइनल में विश्व नम्बर-1 से हारे घोषाल

kalमैनचेस्टर (एजेंसी)। एजे बेल पीएसए विश्व स्क्वॉश चैम्पियनशिप में भारत के सर्वोच्च वरीय पुरुष स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल का स्वर्णिम सफर समाप्त हो गया है। घोषाल क्वार्टर फाइनल में विश्व के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी मिस्र के रामे अशर से हार गए। विश्व के 17वें वरीय खिलाड़ी घोषाल ने बुधवार को तीसरे दौर में जीत के साथ इतिहास कायम किया था लेकिन वह गुरुवार को अपने सफर को जारी नहीं रख सके। घोषाल विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। क्वार्टर फाइनल में घोषाल को टूर्नामेंट के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी मिस्र के रामे अशर ने पराजित किया। घोषाल ने अशर के सामने गम्भीर चुनौती पेश की लेकिन वह यह मैच 11-9  11-5  11-9 से हार गए। अशर लगातार चौथी बार विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। अशर ने 2००8 में यह खिताब जीता था। घोषाल और अशर के बीच यह पांचवीं भिडंत थी। वह पहले भी चार बार अशर से हारे थे। घोषाल ने कहा कि उन्होंने विश्व के सर्वोच्च वरीय स्टार के खिलाफ अपनी ओर से पूरा प्रयास किया। बकौल घोषाल  ‘‘अशर शीर्ष पर हैं। उनके खिलाफ जीत के लिए सोचना भी बड़ी बात है। मैंने काफी प्रयास किया। अगर मैं पहला गेम जीत गया होता तो शायद मेरे लिए स्कोर कुछ और हो सकता था। मैं अपनी तरक्की से खुश हूं।’’ इंग्लैंड के निक मैथ्यू भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। मैथ्यू ने क्वार्टर फाइनल में मिस्र के ही अमार शाबाना को 11-8  11-4  11-7 से हराया।

Related Articles

Back to top button